IMG 20241213 WA0079

मलगहिया पंचायत भवन पर व बैदौली आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम हुआ सम्पन्न –

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

-बढ़नी – विकास खण्ड बढ़नी क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम पंचायत बैदौली में शुक्रवार को “गाँव की समस्या गाँव में समाधान” करने हेतु ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत में कार्यक्रम की जगजीवन प्रसाद ने करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से अटल पेंशन योजना,राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान कार्ड, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय व युवाओं को रोजगार से जोड़ने आदि विविध योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस दौरान आयुष्मान कार्ड व परिवार कार्ड बनाये जाने पर जोर देते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया है। इस दौरान ग्राम पंचायत चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत सचिव जगजीवन प्रसाद, ग्राम प्रधान रुक्मिणी, प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार , रोजगार सेवक , पंचायत सहायक व आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।वहीं ग्राम पंचायत मलगहिया चौपाल कार्यक्रम में भी सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बारे जानकारी दी गई। जहां काफी संख्या में ग्रामीण जुटे रहे। उक्त अवसर पर ग्राम प्रधान हरीराम, रोजगार सेवक , पंचायत सहायक , कोटेदार, आंगनबाड़ी कार्यकत्री , सफाई कर्मी सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *