IMG 20241212 WA0070

शोहरतगढ़ में बाइक चोरों का हौसला बुलंद। कैमरे में बाइक चोर कैद फिर भी पुलिस नहीं कर पा रही पर्दाफाश

विश्व सेवा संघ संवाददाता
शरदेंदु त्रिपाठी

शोहरतगढ़।सीएचसी शोहरतगढ़ में कार्यरत वार्ड ब्वाय की खड़ी बाइक अस्पताल से चोरी। बाइक ले जाता हुआ चोर सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद । वार्ड ब्वाय प्रभात रतन ने शोहरतगढ़ थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।अभी विगत महीने में शोहरतगढ़ थाना के पीछे रेलवे स्टेशन शोहरतगढ़ के पास से पल्सर बाइक चोरी हुई थी वह भी चोर सीसीटीवी कैमरे में बाइक ले जाता दिखाई दे रहा था। बाइक चोर को शोहरतगढ़ पुलिस की नहीं है खौफ।एक तरफ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ नगर आपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरे जगह जगह लगवा रही है।वहीं शोहरतगढ़ पुलिस आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी फुटेज से नहीं कर पा रही है चोरी का पर्दाफाश।
सीएचसी शोहरतगढ़ में कार्यरत वार्ड ब्वाय प्रभात रतन ने शोहरतगढ़ थाने पर तहरीर देकर बताया कि मैं रोज की भांति बुधवार को सीएचसी शोहरतगढ़ पर ड्यूटी करने आया था। बाइक अस्पताल के परिसर में खड़ा कर दिया था। ड्यूटी समाप्त होने के बाद जब घर जाने के लिए बाइक के पास आया तो देखा बाइक वहां नहीं है।काफी खोजबीन करने पर भी बाइक का नहीं चला पता। सड़क पर लगे सीसी कैमरे में जब देखा गया तब चोर बाइक ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस संबंध में शोहरतगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *