विश्व सेवा संघ, संवाददाता शरदेन्दु त्रिपाठी

शोहरतगढ़ थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर की गई।

अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना शोहरतगढ़ पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 62/2026, धारा 191(2)/109(1)/115(2)/352/351(3)/117(2) बी.एन.एस. से संबंधित वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

राजेन्द्र यादव (51 वर्ष), पुत्र भगवती, निवासी ग्राम बोहली, थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक दिनेश कुमार
  • हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव
  • कांस्टेबल मुन्नालाल यादव

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिली है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *