विश्व सेवा संघ, संवाददाता शरदेन्दु त्रिपाठी

शोहरतगढ़। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से महज 48 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा कर दिया गया। शोहरतगढ़ पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 55/26 धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में कार्रवाई करते हुए टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेतिया मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की। इसी दौरान दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी के मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपियों में आनंद कुमार यादव (24) निवासी पोखरभिटवा थाना कपिलवस्तु और रंजीत विश्वकर्मा (25) निवासी रसूलपुर टोला कल्लीपुर थाना कपिलवस्तु शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को न्यायालय भेज दिया है। यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

इस सफल कार्रवाई में एसओजी प्रभारी मिथिलेश कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह सहित पुलिस टीम के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

By Reporter

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *