विश्व सेवा संघ, संवाददाता शरदेन्दु त्रिपाठी

शोहरतगढ़। आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ की अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने संदेश में उन्होंने कहा कि यह अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है, जो लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देकर केंद्र सरकार ने देश की आधी आबादी को सम्मान और अधिकार प्रदान किया है।

उमा अग्रवाल ने इस पहल को विकसित भारत की दिशा में अहम बताते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक राष्ट्र निर्माण में महिला जनप्रतिनिधियों की भूमिका और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने मातृशक्ति की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *