विश्व सेवा संघ, संवाददाता अजय मौर्य

लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बुद्धापुरवा गांव निवासी भोला देवी (45 वर्ष) पत्नी अपनी 18 वर्षीय पुत्री शिवानी के साथ स्कूटी से ढखेरवा चौराहा स्थित बैंक गई थीं। बैंक का कार्य निपटाकर दोनों घर वापस जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही मां-बेटी सड़क पर गिर पड़ीं, तभी उक्त वाहन दोनों को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पढ़ुआ थाना प्रभारी दिलीप चौबे सहित ढखेरवा चौकी इंचार्ज भूपेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

घटना की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। गांव में मातम का माहौल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ुआ थाना प्रभारी दिलीप चौबे ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के साथ मौके पर मिले बंपर से भी वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है।

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *