यूपी के लखीमपुर खीरी जनपद के फ्यूल स्टेशनों पर शाम के समय अचानक भीड़ बढ़ गई। शहर से लेकर देहात तक पेट्रोल-डीजल भरवाने वालों की लंबी कतारें लग गईं। हालत यह हो गई कि रात में पंपों पर पुलिस बुलाना पड़ी। लोग वहां से बिना पेट्रोल लिए जाने को तैयार ही नहीं हो रहे थे। बृहस्पतिवार को सुबह भी पंपों पर भीड़ दिखी।

अफवाहों के बीच शहर के अलावा जिले की अलग अलग तहसीलों में आपाधापी मची हुई है। लोग ड्रमों, डिब्बे आदि लेकर डीजल पेट्रोल भरवाने पहुंच रहे हैं। इधर पेट्रोल पंप मालिकों ने लग रही लंबी-लंबी लाइनों को देखते हुए तय सीमा में डीजल पेट्रोल देने का फरमान जारी कर दिया गया है। किसी पेट्रोल पंप पर दो सौ रुपये तो कोई पांच सौ रुपये का ही पेट्रोल दे रहे हैं वहीं कुछ पेट्रोल पंप देर रात 10 बजते ही बंद हो गए थे।

जिले में विभिन्न कंपनियों के 286 फ्यूल स्टेशन हैं। विभागीय अफसरों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन इसके बावजूद अफवाहों के चलते लोगों में जल्दबाजी देखी गई। बुधवार को दोपहर तक हालात सामान्य रहे, लेकिन शाम होते ही पंपों पर भीड़ बढ़ने लगी। बाइकों और कारों की लंबी कतारें लग गईं। शहर के नौरंगाबाद चौराहे स्थित एक फ्यूल स्टेशन सुबह से बंद रहा। सूत्रों के मुताबिक वहां स्टॉक खत्म हो गया था।

सीतापुर रोड स्थित रिलायंस पंप, संकटा देवी चौराहे का लक्ष्मी पेट्रोल पंप, निघासन रोड, झंडी पंप (रोडवेज के पास) और एलआरपी चौराहे पर भी काफी भीड़ देखने को मिली। जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जिले में पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। अफवाहों के बीच ईंधन भरवाने की होड़ से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *