विश्व सेवा संघ दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र
संवाददाता अभय पाण्डेय
लखीमपुर खीरी – जनपद लखीमपुर खीरी के पलिया विकास खंड में आज दिनांक 25.03.2025 को उ0प्र0 सरकार की सेवा सुरक्षा व सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने पर विकास खण्ड परिसर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारम्भ मा० विधायक श्री रोमी साहनी की गरिमामयी की उपस्थिति मे किया गया।

कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि मा० विधायक श्री रोमी साहनी, 137 पलिया, मा० ब्लाक प्रमुख विरेन्द्र कुमार शुक्ला, उपजिलाधिकारी पलिया, खण्ड विकास अधिकारी पलिया, मण्डल अध्यक्ष मा० शासीशंकर शुक्ला, गन्ना समिति पलिया चेयरमेन, विधायक प्रतिनिधि श्री रिंटू शर्मा, श्री डिम्पल शर्मा एवं ब्लाक के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम मे मा० विधायक जी एवं मां० ब्लाक प्रमुख द्वारा सभी विभागीय उपलब्धियो एवं योजनाओ की विस्तृत जानकारी दी गई। एवं महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिला शासक्तीकरण, एन्टी रोमियो स्क्वाड एवं महिला हेल्पलाइन के बारे मे जानकारी दी गई।

कार्यक्रम मे विभिन्न विभागो के द्वारा स्टाल लगाये गये तथा कार्यक्रम में आये सभी लोगो को योजनाओ से सम्बधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
1. ग्राम्य विकास विभाग
2. पंचायतीराज विभाग विभाग द्वारा लगाये गये स्टाल का विवरण
3. बाल विभाग पुष्टाहार विभाग
4. कृषि विभाग
5. पशुपालन विभाग
6. स्वास्थ्य विभाग
7. पूर्ति निरीक्षक विभाग
8 समाज कल्याण विभाग
9 एन0आर0एल0एम0 विभाग
10 महिला शासक्तीकरण, एन्टी रोमियो स्क्वाड विभाग
