विश्व सेवा संघ दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र

संवाददाता अभय पाण्डेय

लखीमपुर खीरी – जनपद खीरी क्षेत्र के लखीमपुर से बेहजम जाने वाले मार्ग पर गुमचीनी के पास दो पिकअप की आमने – सामने एक भयानक टक्कर हुई जिसमें श्रीराम टाइल्स कंपनी के पिकअप ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरी पिकअप सवार ड्राइवर व हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गए।

गुमचीनी के पास ये घटना होने के तुरंत बाद आस पास के लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिससे घटना स्थल पर पुलिस पहुंच कर घायलों को अस्पताल भेजा गया और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *