आशा कार्यकत्रियों ने पूर्व चिकित्साधीक्षक पर लगाया आरोप
विश्व सेवा संघ संवाददाता
शरदेन्दु त्रिपाठी
शोहरतगढ़/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ की आशा कार्यकत्रियों ने पूर्व चिकित्साधीक्षक सौरभ चतुर्वेदी पर अस्पताल परिसर में नशा करने व नशे में ड्यूटी करने का आरोप लगाते हुए शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा को सौंपे गये पत्र में आशा कार्यकत्रियों ने सामूहिक रूप से आरोप लगाते हुए कहा कि सौरभ चतुर्वेदी नशा करके चतुर्थ श्रेणी के निष्प्रयोज्य आवास में अवैद्य रूप से नशा करते हैं। वो एक आवास को भी अवैद्य रूप से कब्जा किए हुए हैं।उनपर भ्रष्ट्राचार का भी आरोप है।यहां तक कि नशे की हालत में आपरेशन के समय मरीज को इंजेक्शन भी लगाते हैं।किसी दिन आपरेशन थियेटर में कोई दुर्घटना न हो जाए इस बात को लेकर सभी आशा कार्यकत्रियों में भय व्याप्त है।विधायक विनय वर्मा से कार्रवाई करने की मांग की गई है। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि आशा बहनों ने पूर्व में भी शिकायत की है।इतनी शिकायतों के बावजूद विभाग के आला अधिकारियों की उदासीनता समझ से परे है।इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।इस दौरान सुनीता,फूलमती,गुड़िया,अनीता,किसलवती,मीरा, रेखा भारती,अमरावती,अर्चना, संगीता,फूल कुमारी,मंजू आदि आशा कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।

By Vikas

विकास भारती एक युवा पत्रकार, सामाजिक विचारक और सच की खोज में विश्वास रखने वाले लेखक हैं। वे समाज में समानता, शिक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्यरत हैं। उनकी लेखनी तर्क, प्रमाण और नैतिकता पर आधारित होती है, जो पाठकों को सोचने और बदलाव लाने के लिए प्रेरित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *