IMG 20241205 WA0074

विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जनकपुर की पहली विवाह पंचमी, नेपाली महिलाओं ने किया मंगलगानपूजा ।अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद नेपाल के जनकपुर में पहली बार विवाह पंचमी का आयोजन किया जा रहा है। शहर के चारों ओर की दीवारों पर भित्ति चित्र बनाये जा रहे हैं। इसमें रामायण से जुड़े दृश्यों को चित्रित किया है। पूनम झा नामक कलाकार भी इन दिनों जनकपुर की दीवारों पर मिथिला कला तकनीक का उपयोग करके रामायण की प्रमुख घटनाओं को दशार्ने में जुटी हुई हैं। कलाकार सोनम ने बताया कि भगवान राम की बारात अयोध्या से जनकपुर के लिए रवाना हुई। बारात मुजफ्फरपुर पहुंची। यहां कांति छिन्नमस्तिका मन्दिर में बारात का स्वागत किया गया। यहां महिलाओं ने मंगल गान गाया और भगवान राम की आरती उतारी। भव्य स्वागत के बाद उन पर फूलों की वर्षा की गयीं। इस दौरान पूरा शहर भक्ति के रंग में डूबा हुआ था। शहर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयीं। ये बारात 3 दिसम्बर को जनकपुर पहुंची थी और वहीं 6 दिसम्बर यानी आज विवाह पंचमी उत्सव का आयोजन होगा।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *