IMG 20241205 WA0072

शान्ति पुनर्स्थापना गृह का वार्षिक सामाजिक लेखा परीक्षण कार्यक्रम। * 346 को मानव तस्करी का शिकार होने से बचाया गया, 9822 का किया गया काउंसलिंग।

विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी- पड़ोसी देश नेपाल के लुम्बिनी प्रदेश के विधानसभा सदस्य और पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री अर्जुन के0सी0 ने कहा कि मानव तस्करी को नियन्त्रित करने के लिए हम सभी को एक दूसरे के साथ हाथ मिलाकर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में विदेशी रोजगार के लालच फंसने से मानव तस्करी के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी हुई है। मानव तस्करी की रोकथाम के लिए इण्डो-नेपाल बार्डर पर काम करने वाली स्वयंसेवी संस्था शान्ति पुनर्स्थापना गृह, कपिलवस्तु (पीआरसी) द्वारा सीमावर्ती कृष्णानगर स्थित एक होटल में आयोजित वित्तीय वर्ष विक्रम संवत 2080/81 के वार्षिक सामाजिक लेखा परीक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लुम्बिनी प्रदेश के कपिलवस्तु क्षेत्र नम्बर 3 (1) के विधायक और पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री अर्जुन के0सी0 ने कहा कि कानून का पूरी तरह पालन हो तो आपराधिक गतिविधियां खत्म हो जायेंगी। उन्होंने कहा कि पीआरसी के कार्यों की तरह अन्य संस्थायें भी सामाजिक गतिविधियां बढ़ायें तो गलत गतिविधियां दूर होंगी। उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को सही रास्ते पर चलायेंगे तो समाज में सुधार आयेगा। शान्ति पुनर्स्थापना गृह (पीआरसी) की संस्थापक अध्यक्ष शान्ति सापकोटा ने कहा कि कुंवारी लड़कियों की बिक्री चिन्ताजनक दर से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि नेपाली लड़कियों को अच्छे अवसरों का लालच देकर विदेशों में बेचा जा रहा है। वहीं जिला समन्वय समिति कपिलवस्तु के अध्यक्ष बाबूराम आचार्य ने कहा कि कपिलवस्तु के सभी स्थानीय स्तरों पर लड़कियों की बिक्री के खिलाफ अभियान चलाना चाहिए। समाज में अशिक्षा और जागरूकता की कमी के कारण इस तरह की आपराधिक गतिविधियां बढ़ रही हैं, इसलिए सभी को मिलकर इसका मुकाबला करना चाहिए। आपको बता दें कि कृष्णानगर नगर पालिका की उपमेयर आरती देवी चौधरी ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन मानव तस्करी के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका के द्वारा समय-समय पर बालिकाओं की तस्करी व बेच-खरीद के खिलाफ विभिन्न अभियान चलाती रही है। वहीं शिवराज नगर पालिका की उप मेयर शिव कुमारी चौधरी ने कहा कि बाल बालिकाओं की विक्री के खिलाफ मजबूती से अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में आज भी हमारी बेटियों को विभिन्न बहानों से बेचा जा रहा है। चैम्बर ऑफ कॉमर्स कपिलवस्तु के अध्यक्ष महादेव पोखरेल ने विभिन्न बहानों से मानव तस्करी की शिकार हुई लड़कियों को बचाने के लिए शान्ति पुनर्स्थापना गृह के प्रति आभार व्यक्त किया। पोखरेल ने कहा कि नेपाल में युवा उद्यमी बन सकें और रोजगार पैदा कर सकें, इसके लिए सरकार को गम्भीर होना चाहिए। गैर सरकारी संगठन महासंघ लुम्बिनी की प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला बेलबासे ने कहा कि पीआरसी के द्वारा सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से लड़कियों की विक्री के खिलाफ एक प्रभावी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जो प्रशंसनीय है। कृष्णानगर पुलिस कार्यालय के प्रमुख इंस्पेक्टर सूरज खत्री ने बताया कि इण्डो नेपाल बार्डर पर आवागमन करने वाले बालिकाओं व लड़कियों की आवाजाही पर निगरानी के लिए सख्त निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि बार्डर पर आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 346 को मानव तस्करी का शिकार होने से बचाया, 9822 का काउंसलिंग किया। सामाजिक लेखा परीक्षण कार्यक्रम के दौरान शान्ति पुर्नस्थापना गृह के नेशनल रेस्क्यू कोऑर्डिनेटर भूमिराज भट्टराई ने बताया कि वित्तीय वर्ष विकास खण्ड 2080/81 में पीआरसी द्वारा 346 को मानव तस्करी का शिकार होने से बचाया गया, साथ ही 9822 लड़कियों तथा महिलाओं को जानकारी एवं परामर्श दिया गया।वार्षिक सामाजिक लेखा परीक्षण कार्यक्रम में संस्था के कृष्णानगर पर्यवेक्षक डिल्ली राज तिमिल्सिना, वार्ड अध्यक्ष के0के0 गुप्ता, संचालिका सुशीला खनाल, कल्पना क्षेत्री, उषा आचार्य आदि उपस्थित रहें।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *