IMG 20241203 WA0019

रिपोर्ट विकास द्विवेदी
विश्व सेवा संघ

बहराइच विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिले के समस्त विकास खण्डों के चिन्हित 55 दिव्यांग बच्चों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की प्रतिभाशाली 40 बालिकाओं के दल को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण हेतु कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार हेतु रवाना किया। छात्र-छात्राओं का दल गिरिजापुरी बैराज, थारू हट, इको गार्डेंन, जंगल सफारी, गेरूआ नदी में बोटिंग का आनन्द लेने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्लोगन राईटिंग एवं पेंटिंग कर भ्रमण के दौरान देखे गये नज़ारों को कैनवास पर उतारेंगे। वाहनों की रवानगी के समय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह व अन्य विभागीय अधिकारी तथा शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *