motion photo 1562410021699468192 scaled

विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी- दीपावली के शुभ अवसर पर रविवार दोपहर में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने एक मैरिज हाल व बढ़नी डॉक बंगले में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के पत्रकारों का सम्मान किया। उन्होंने पत्रकारों को मिठाई खिलाई और उपहार भेंट कर दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
विधायक विनय वर्मा ने कहा कि “पत्रकार लोकतंत्र की सशक्त कड़ी हैं। वे जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करते हैं। समाज में पारदर्शिता और जनजागरूकता लाने में पत्रकारों की भूमिका अतुलनीय है।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि पत्रकारों की समस्याओं और अपेक्षाओं के समाधान के लिए वे हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर विधायक ने चौथे स्तम्भ को मिठाई खिलाकर और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। विनय वर्मा के सौम्य स्वभाव और पत्रकारों के प्रति उनके सम्मानजनक रवैये की सभी ने प्रशंसा की। उपस्थित लोगों ने कहा कि दीपावली जैसे पर्व पर पत्रकारों का सम्मान करना न केवल सौहार्द का सन्देश देता है, बल्कि समाज में सकारात्मक माहौल को भी मजबूत करता है। इस शोहरतगढ़़ व बढ़नी सहित तहसील शोहरतगढ़़ सहित जनपद सिद्धार्थनगर के मीडिया कर्मी उपस्थित रहें।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *