सड़कों पर जलभराव से ग्रामीण परेशान।

विश्व सेवा संघ, न्यूज टीम

निघासन (खीरी) – विकास खंड में निघासन की ग्राम पंचायत बरोठा की सड़क की स्थिति खराब है। बारिश के कारण सड़क पर पानी भर गया है। वर्षों से मरम्मत न होने से सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। बारिश में ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं।

राहगीरों को फिसलने का खतरा बना रहता है। दोपहिया वाहन चालकों को इस मार्ग से गुजरने में मुश्किलें आती हैं। यह सड़क आसपास लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। कीचड़ और जलभराव के कारण इस सड़क पर गुजरने वालों के लिए निकालना मुश्किल है|

स्थानीय निवासी लोगों ने बताया कि हर बारिश में यही स्थिति बनती है। न तो सड़क ऊंची कराई जाती है और न ही जल निकासी की व्यवस्था की जाती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत की मांग की है। उन्होंने जल निकासी की उचित व्यवस्था करने को कहा है।

ग्रामीणों के अनुसार बरोठा पंचायत में अधिकतर सड़कें इन्टर्लाक सड़क बनी हुई है मगर इस सड़क पर प्रधान व किसी भी प्रशासन के अधिकारी को नहीं दिखती है। प्रशासनिक उदासीनता के कारण इसकी स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *