IMG 20241206 WA0096

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

शोहरत गढ़ – विनय वर्मा ने विगत माह पूर्व लोकनिर्माण विभाग इटवा डिवीजन निर्माण खण्ड -1 सिद्धार्थनगर के अधिशासी अभियन्ता ई0 आशीष भारद्वाज, सहायक अभियन्ता ई0 अरुण कुमार, अवर अभियन्ता ई0 आर0के0 शर्मा एवं अवर अभियन्ता ई0 शौकत अली को विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़़ में पूर्ण हो गयें एवं कार्य हो रहे हेतु समीक्षात्मक बैठक किया था। इसके साथ ही पूर्ण हुए कार्यों की जानकारी भी ली थी और साथ ही प्रगतिशील कार्यों की निश्चित समयावधि पर कार्य करने हेतु निर्देशित किया था। इस दौरान उनसे लिखित में आश्वासन भी लिया था। विधायक विनय वर्मा ने अधिकारियों द्वारा इस बर्ष के अन्त तक विधानसभा शोहरतगढ़़ में हो रहे सारे कार्य पूर्ण हो जायेंगे और जनता के उपयोग में आ जायेंगे, इसका आश्वासन भी दिया गया था। विधायक ने बताया कि शुक्रवार को अधिकारियों द्वारा कार्य सम्बम्धित सभी विवरण को भेजा गया है, जो इसके साथ सभी कागजात संलग्न कर रहा हूँ। अगर हमारे विधानसभा क्षेत्र के किसी भी जनता को कार्य सम्बन्धित जमीनी जानकारी प्राप्त करनी हो तो कर सकते हैं। अगर इसमे कोई भी कार्य ना हो रहा हो तो मुझे अवगत करा सकते हैं। कार्य की गलत जानकारी पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *