itwa me durghatna

📍 इटावा चौराहे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल घटना सुबह 10:30 बजे की, ट्रेलर चालक मौके से फरार ट्रेलर ने मारी टक्कर

विश्व सेवा संघ, संवाद सूत्र

इटवा। बीते रविवार को सुबह लगभग 10:30 बजे इटवा थाना क्षेत्र के इटावा चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें अशोक लेलैंड ट्रेलर और हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में बैदौलागढ़ गांव निवासी उदय कुमार गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश कुमार गौतम और परवेज आलम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहाँ उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

दोनों वाहन (ट्रेलर और बाइक) को पुलिस ने कब्जे में लेकर इटवा थाने में खड़ा कर दिया है।
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुधारने और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण लगाने की माँग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *