विश्व सेवा संघ दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र

सूत्रों के अनुसार

लखीमपुर खीरी – जनपद लखीमपुर खीरी के तहसील पलिया क्षेत्र के बनकटी पावर हाउस के क्षेत्र में बिजली कटौती अत्यधिक हो रही हैयूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेशों का पलीता लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री का आदेश है कि है गांवों को सप्लाई 18 घंटे दी जाएगी पावर हाउस के अधिकारियों के द्वारा इन आदेशों को सिर्फ कागज़ पर ही पूर्ति की जा रही है। गांवों में बिजली अत्याधिक होने से ग्रामवासी अत्यधिक परेशान होते है।

ग्राम वासियों के द्वारा बताया जा रहा है कि बनकटी पावर हाउस से चंदन चौकी क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामगढ़, रामनगर, धुसकिया, चंदन चौकी, सूंडा, सुरमा, सोनहा, पोया, पिपरौला, आदि गांवों में सप्लाई नाम मात्र मिलती है। अगर सप्लाई नहीं होती है तो पावर हाउस पर जानकारी के लिए फोन करो तो फोन में नेटवर्क नहीं होंगे या फिर अगर फोन उठता है तो कोई बहाना बता दिया जाता है।

जब ग्रामवासियों के द्वारा पावर हाउस पर पूछा जाता है तो पावर हाउस वालों के द्वारा बताया जाता है कि सप्लाई जल्द से जल्द लग जाएगी। ग्रामवासियों की माने तो बिजली कटौती अत्यधिक होती है जिससे ग्रामवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पावर हाउस पर कर्मचारी लोग सुस्त हो चुके है की उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है की सप्लाई मिले ग्राम पंचायतों को या ना मिले।

चंदन चौकी क्षेत्र के ग्रामवासियों के द्वारा बनकटी पावर हाउस पर फोन करके जानकारी ली गई तो बताया गया कि बनकटी पावर हाउस को सप्लाई पलिया पावर हाउस से मिलती है। और बनकटी पावर हाउस के द्वारा बताया गया कि पलिया पावर हाउस से सप्लाई कम मिलती है इसलिए सप्लाई बाधित रहती है।

पलिया पावर हाउस से सप्लाई क्यों समय से नहीं मिलती.?

बिजली कटौती पर अधिकारी क्यों मौन है.?

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *