WhatsApp Image 2025 06 07 at 13.30.17 bcfa1232 scaled

विश्व सेवा संघ, न्यूज टीम

निघासन खीरी – जनपद लखीमपुर खीरी के निघासन थाने क्षेत्र के झंडी चौकी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरोठा के निवासी महेश जायसवाल की आढ़त पर बीती रात अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना| बताया जा रहा है की इसस चोरी की वारदात में नगदी सहित लाखों का माल चोरी हुआ| महेश जायसवाल के द्वारा निघासन कोतवाली के थनाध्यक्ष को शिकायत पत्र दिया गया है| और उनको अस्वासन दिया गया है की इसस मामले की जांच करके चोरों को जल्द जल्द पकड़ जाएगा|

निघासन सर्किल में इन दिनों चोरों का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है। बीते कुछ हफ्तों में निघासन थाने में चोरी की शिकायतों का अंबार सा लगा है| एक माह के अंदर क्षेत्र तकरीबन एक दर्जन से अधिक चोरी की घटना हो चुकी है| लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी मामले की तह तक नहीं पहुँच पाई है|

पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद है। जिसके चलते चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। घटना को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से निकल भागते है लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। पिछले कई महीनों से चोरी की वारदातें बढ़ी हैं। निघासन क्षेत्र में अनेक स्थानों पर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस किसी भी घटना से पर्दा उठाने में नाकाम ही रही है। पिछले एक माह में कई घरों, दुकानों में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते यहां वारदातें बढ़ रही हैं। साथ ही पुलिस रात को गश्त के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। पुलिस की सक्रियता बढ़ती है, तो आए दिन नगर में वारदातों को अंजाम दे रहे चोरों को आसानी से पकड़ा जा सकता है।

क्या पुलिस इन चोरों पर लगाम कस पाएगी या चोरियाँ का सिलसिला यूं ही जारी रहेगा?


देखना होगा पुलिस प्रशासन इसस पर क्या सख्त कदम उठाता है?

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *