IMG 20250424 WA0068जिलाधिकारी के द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का किया गया निरीक्षण

विश्व सेवा संघ, संवाददाता अभय पाण्डेय

जनपद खीरी के तहसील निघासन क्षेत्र के ग्राम पंचायत लुधौरी के अंतर्गत घाघी नाले का बांध टूटने से आई बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए बुधवार को जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभावित गांवों का भ्रमण कर बाढ़ से हुई क्षति का आकलन किया। और अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री, शुद्ध पेयजल, खाद्य पैकेट, दवाइयाँ, और अस्थाई निवास की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। और साथ में यह भी कहा कि राहत कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

IMG 20250424 WA0082

जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी। और प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने समस्या का निवारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संयोजक, झंडी स्टेट के राजा राजेश्वर सिंह भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने ने ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार उनकी हर जरूरत में साथ है।

IMG 20250424 WA0072

जिलाधिकारी के इस निरीक्षण से ग्रामीणों में भरोसा जग है। और प्रशासन की और राहत शिविर की स्थापना, चिकित्सा दलों की तैनाती, पशुधन की देखभाल व स्वच्छता अभियान की पहल शुरू कर दी गई है।

जिलाधिकारी के द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ), पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी निघासन, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), निघासन 138 विधानसभा विधायक शशांक वर्मा, सहित जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहें।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *