IMG 20250616 WA0064

एसडीएम व स्वास्थ्य नोडल अधिकारी के मौजूदगी में एक अस्पताल सील, दूसरे को कारण बताओ नोटिस हुआ जारी
विश्व सेवा संघ न्यूज टीम
बढ़नी,: बढ़नी क्षेत्र में गर्भपात कराने से जुड़े कुछ अस्पतालों के डाक्टर व एक व्यक्ति से बातचीत का वीडियो वायरल होने व खबरें प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) द्वारा गठित जांच टीम ने सोमवार को बढ़नी कस्बे में एक अस्पताल को सील कर दिया, जबकि दूसरे को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
–डाक्टर मुकेश क्लीनिक —
जांच टीम में नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार और प्रभारी अविनाश चौधरी शामिल थे।, जांच टीम सबसे पहले पचपेड़वा रोड स्थित डॉ. मुकेश के क्लिनिक पर पहुंची। जहां जांच के दौरान पता चला कि क्लिनिक का पंजीकरण नहीं था। वायरल वीडियो के संबंध में पूछताछ करने पर डॉ. मुकेश ने शुरू में मौखिक रूप से स्वीकार किया कि वे मरीजों को देखते हैं ।और ऑपरेशन के लिए दूसरे डॉक्टरों के पास भेजते हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने लिखित रूप से इससे इनकार कर दिया। नोडल अधिकारी प्रमोद कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में दोनों बातों की पुष्टि की। इसके बाद, जांच टीम ने उप-जिलाधिकारी (SDM) राहुल सिंह की उपस्थिति में क्लिनिक को तत्काल सील कर दिया।
— आमिना हेल्थ सेंटर को नोटिस—
इसके बाद, जांच टीम पचपेड़वा रोड पर स्थित आमिना ह-इसके बाद, जांच टीम पचपेड़वा रोड पर स्थित आमिना हेल्थ सेंटर पहुंची। यहां अस्पताल के पंजीकरण और वायरल वीडियो के संबंध में गहन जांच की गई। अस्पताल में मौजूद डॉ. अलीम ने वायरल वीडियो में गर्भपात करने से इनकार किया। जांच के दौरान, आमिना हेल्थ सेंटर पर कोई डॉक्टर या एएनएम (Auxiliary Nurse Midwife) उपलब्ध नहीं मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए, जांच टीम ने अस्पताल संचालक को नोटिस जारी कर 18 जून तक जवाब मांगा है।आमिना हेल्थ सेंटर में कई ऐसे मरीज मिले, जिनका ऑपरेशन हुआ था। नोडल अधिकारी ने इन मरीजों की देखभाल के लिए CMO से बात की, लेकिन वे मरीजों को अन्य जगह स्थानांतरित करने में असमर्थ रहे।नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि मौके पर अस्पतालों की जांच की गई है, जिसके बाद डॉ. मुकेश कुमार के क्लिनिक को सील कर दिया गया है और आमिना हेल्थ सेंटर को नोटिस जारी किया गया है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *