IMG 20250619 WA0144

स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करके 4 बेड का प्राथमिक केंद्र को अब 50 बेड के सामुदायिक अस्पताल में बदलेगा..
विश्व सेवा संघ न्यूज टीम
बढ़नी- सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक विनय वर्मा के अथक प्रयास से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। बढ़नी ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बदलने का गुरुवार को शासनादेश जारी हो गया है।

आजादी के बाद से संचालित इस स्वास्थ्य केंद्र में अब तक 4 बेड की सुविधा थी। नए प्रस्ताव के अनुसार यहां 50 बेड का अस्पताल बनेगा। इस विस्तार से क्षेत्र की ढाई लाख जनता को सीधा फायदा होगा।

यह अस्पताल स्थानीय लोगों के साथ सीमावर्ती नेपाल के नागरिकों को भी स्वास्थ्य सेवाएं देगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद यहां बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *