विश्व सेवा संघ, संवाददाता

पलियाकलां (खीरी) – जनपद खीरी के नगर पलिया कलां क्षेत्र के सेंटएन कॉलेज में आईसीएसई व आईएससी का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। हाईस्कूल में आदिशा गोयल व इंटर कॉलेज में तान्या गुप्ता ने स्कूल में टॉप किया।

बुधवार को घोषित परीक्षा परिणामों में सेंटएन कॉलेज में हाईस्कूल में आदिशा गोयल ने 95.4, जैना वसीम ने 92.8, उबैद राजा ने 92.6, अक्षय अग्रवाल ने 89.4, आयुष राजवंशी ने 87.6, मान्यता अबरोल 87.2, अनय अग्रवाल ने 87.00, आभांश कौशल ने 85.4, काव्या अग्रवाल ने 84.8 संजना शुक्ला ने 82.00 देवांश गुप्ता ने 81.00 व आदित्य अग्रवाल ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज में टॉप टेन की सूची में अपनी जगह बनाई।

इसी क्रम में इंटर में तान्या गुप्ता ने 94.25, नीति बंसल ने 93.75, अजहन खान ने 93.00 अर्शदीप गुप्ता ने 91.75, सान्या गुलाटी ने 89.00, प्राची जोशी ने 88.75, सार्थक राज 88.75, तनिष्का अग्रवाल ने 82.00, यश गोयल ने 81.5, कृष्णा शर्मा ने 81.00 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप 10 की सूची में स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर सेंटएन कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर जॉर्ज रोड्रिग्स ने टॉपर छात्र – छात्राओं को माला पहनाकर व मुंह मीठा कराकर सम्मानित किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *