विश्व सेवा संघ,न्यूज टीम

लखीमपुर खीरी – थाना व कस्बा खीरी के मोहल्ला हानियां टोला में सोमवार देर शाम दो समुदायों के बीच मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया। विवाद के बाद दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया, जिसमें तीन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला हानियां टोला में मूर्तिहा बिरादरी के यहां एक शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान पड़ोस के दूसरे समुदाय के एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि उक्त युवक की जमकर पिटाई कर दी गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

जब इस घटना की जानकारी घायल युवक के परिजनों को मिली, तो वे मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उनके पहुंचते ही कुछ लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। यह पथराव करीब एक घंटे तक चलता रहा। आसपास के लोगों ने जब पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया, तो खीरी थाना पुलिस का सीयूजी नंबर बंद मिला। बाद में लोगों ने 112 नंबर पर कॉल किया, लेकिन लगातार हो रही पत्थरबाजी के चलते पुलिस तत्काल मौके तक नहीं पहुंच सकी।

करीब एक घंटे बाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। घायल शालू शाह सहित तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली सदर क्षेत्र की कई चौकियों की फोर्स और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर तैनात कर दी गई है। क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *