IMG 20250418 WA0045

तमाम निर्माण कार्यो का करवाया प्रस्ताव

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

सिद्धार्थनगर। विगत दस माह के कार्यकाल में जहां खजुरिया और अशोक मार्ग का चौड़ीकरण हुआ है। वहीं पहली बार कालानमक चावल-विक्रेता सम्मेलन आयोजित हुआ, दूसरी तरफ पूरे प्रदेश में सिद्धार्थनगर में हुए कॅरियर काउंसलिंग कार्यक्रम को मॉडल बनाते हुए लागू किया। जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 ने बताया कि लगभग 10 माह के कार्यकाल में पांच पीएचसी नौगढ़, डुमरियागंज, भनवापुर, कठमोरवा का जर्जर भवन तोड़कर नया निर्माण अन्तिम चरण में है। शहर में सकरी के रूप में पहचान बन चुकी खजुरिया मार्ग का 6.05 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण और नया निर्माण, दो करोड़ की रोशनी के साथ 10 करोड़ का अशोक मार्ग आर्थिक गलियारा निर्माण और फोरलेन सड़क, जिले के 12 सहकारी समितियों के भवनों का निर्माण, बढ़नी क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए 6.5 करोड़ की लागत से मछली मंडी का निर्माण, 11 सीएचसी का नवीकरण, 12 ग्रामीण स्टेडियम और 13 पार्क का निर्माण गतिमान है। इसके अलावा 140 ओपन जिम, 280 पुस्तकालय का निर्माण अन्तिम चरण में है।

IMG 20250418 WA0045 2

जिलाधिकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय स्थित उद्यान पार्क का सौंदर्यीकरण, कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट, प्रकाश, पुस्तकालय, जिले में 511 अन्नपूर्णा भवन निर्माणाधीन, 500 एमडीएम शेड, 11 योग मुद्रा का निर्माण, 15 जून तक बांसी में काशीराम आवास के तहत 392 आवास का आवंटन, बांसी में शीतलगंज पोखरा का निर्माण, सीएसआर फंड से बर्डपुर के अलीदापुर में मॉडल इन्टर कॉलेज, सीआरएस से ही कपिलवस्तु में प्रकाश और ध्वनि शो स्थापित करने की कवायद, दुश्मन की सम्पत्ति की भूमि सहित 600 बीघा अवैध भूमि सरकारी कब्जे में करने की कार्रवाई, 26 सहकारी समितियों के भवन का नवीकरण। ब्लॉक और डीएचएस में मातृ मृत्यु दर को नियन्त्रित करने के लिए वार रूम की स्थापना के साथ ही सोसाइटी के रूप में सिद्धार्थ के विकास और सिद्धार्थ मत्स्य विकास बोर्ड का गठन, निकायों में सम्पत्ति रजिस्टर बनाने की पहल, शोहरतगढ़ में मछली मण्डी के लिए 07 करोड़ की मंजूरी भी शामिल है।

IMG 20250418 WA0046

कई प्रमुख प्रस्ताव शासन में है लम्बित -जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 ने बताया कि नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर समेत सभी 11 निकायों में वाटर लागिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए 17 करोड़, मझौली, मरथी आदि जैसे 10 सागरों के सागर माला सर्किट, भारत-नेपाल सीमा प्रस्ताव में 60 करोड़ का प्रस्ताव शासन में स्वीकृति के लिए भेजा गया है। इसके अलावा बिस्कोर में प्राचीन कुएं, शिव मन्दिर डीपीआर प्रस्ताव, कल्याण मण्डप के लिए दूसरा सीएफसी उस्का-पकड़ी मार्ग का प्रस्ताव, बढ़नी और शोहरतगढ़ बस स्टैण्ड का प्रस्ताव, नौगढ़ बस स्टैण्ड का प्रस्ताव, नीलामी स्तर पर डड़हर ताल बांसी में फ्लोटिंग रेस्तरां, ब्लॉक स्तर पर आठ ग्रामीण स्टेडियम आदि के निर्माण का प्रस्ताव लंबित है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *