IMG 20250515 WA0258 1

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार वालों को मिलेगा विवाह अनुदान का लाभ

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार वालों को मिलेगा विवाह अनुदान का लाभ

शादी से पहले करना होगा आनलाइन आवेदन तभी मिलेगा योजनाओं का लाभ

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम
बढ़नी- गुरुवार को जिला अधिकारी सभागार, सिद्धार्थनगर में जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में आयोजित विवाह अनुदान योजना की बैठक सम्पन्न हुई।

जिसमें पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की पुत्रियों के विवाह अनुदान योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन उपरांत पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता स्वीकृत करने हेतु चर्चा हुई।

शोहरतगढ़ के क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार वर्मा का कहना है कि हमारी डबल इंजन की सरकार गरीब कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशील सोच से प्रेरित यह योजना हर बेटी को अपनी बेटी मानकर उसके सम्मानपूर्वक विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
हमारा लक्ष्य है —सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है, ताकि हर बेटी का घर बसे, हर परिवार का चेहरा खिले।
यह सरकार गरीबों की सरकार है — गरीबों के लिए, गरीबों के साथ और गरीबों के हित में समर्पित है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *