IMG 20251011 WA0040

विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी- आईजीआरएस में शोहरतगढ़ तहसील को प्रदेश में प्रथम स्थान मिलने पर एसडीएस विवेकानन्द मिश्र ने लेखपालों समेत सभी कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए बधाई दी है। आय, जाति, निवास और फार्मर रजिस्ट्री में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कानूनगो गणेश दत्त तिवारी, लेखपाल अनिरुद्ध चौधरी, अशोक गुप्ता आदि को प्रशस्ति पत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया है। एसडीएम ने शासन के कार्यों को लेकर सभी लेखपालों को आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, नायब तहसीलदार महबूब अंसारी, लेखपाल संघ अध्यक्ष आशीष संगम, विजय किशोर, पूजा, प्रिया शुक्ला, रामदेव यादव, बृजेश त्रिपाठी, देवानन्द आदि मौजूद रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *