IMG 20241201 WA0079

यह बुद्ध की भूमि है गौतम बुद्ध ने पूरे विश्व को शान्ति अंहिसा और करूणा का सन्देश दिया है – सांसद पाल


विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

सिद्धार्थ नगर – समग्र शिक्षा (समेकित शिक्षा) एलिम्को कानपुर के सहयोग से निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम मुख्य अतिथि मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर दिव्यांगजनों में सहायक उपकरण का वितरण जिला बीएसए ग्राउण्ड सिद्धार्थनगर में किया गया। स्कूली बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना की प्रस्तुति की गयी। इस अवसर पर मा0 सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने कहा कि यह बुद्ध की भूमि है गौतम बुद्ध ने पूरे विश्व को शान्ति अंहिसा और करूणा का सन्देश दिया है। आज पूरे विश्व में 150 से अधिक देशों में बुद्ध को मानने वाले हैं। दिव्यांगजनों केा पहले किसी का सहारा लेना पड़ता था। परिषदीय विद्यालय में अध्यनरत प्रत्येक बच्चों को प्रत्येक वर्ष आवश्यकतानुसार दिया जा रहा है, जबकि पूर्व में 3 वर्ष के अन्तराल के बाद उपकरण दिया जाता था। इस उपकरण में 40% धनराशि बेसिक शिक्षा विभाग तथा 60% धनराशि एलिम्को कानपुर को भारत सरकार द्वारा दिया जाता है। 273 दिव्यांगजनो में 307 का वितरण किया गया, जिसमें ट्राइसाइकिल-11, व्हीलचेयर-19, सी पी चेयर-17, बैसाखी-03, रोलेटर-35, वॉकर-07, स्मार्ट केन-09, टीएम एण्ड किट03, कान की मशीन-47, कैलीपर एवं कृत्रिम अंग-36 दिया गया है। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, साधना चौधरी, दिव्यांग जनशस्कतीकरण अधिकारी सन्दीप मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय व अन्य सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *