IMG 20250220 WA0338

सांसद जगदंबिका पाल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर दो मार्गो के नवीनीकरण व चौड़ीकरण का दिया प्रस्ताव
विश्व सेवा संघ न्यूज टीम
बढ़नी- डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जिले की दो मार्गो के नवीनीकरण व एक मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव दिया है। साथ ही बढ़नी बाजार के फोरलेन बाईपास ओवर ब्रिज की मंजूरी भी मिल गई है, संसद के इस प्रयास की सराहना पूरे जिले में की जा रही है। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर 09 किलोमीटर लम्बे भड़रिया से बढ़नी चाफा मार्ग के नवनिर्माण का प्रस्ताव दिया। साथ ही इस सड़क की स्थिति खराब होने से आमजन को आवागमन में हो रही असुविधा के बारें में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
इस मार्ग को कार्य योजना में सम्मिलित प्रमुख अभियन्ता विकास लोग निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश को बहुत पहले ही भेजा जा चुका है। इसी प्रकार भनवापुर से बेवा चौराहे तक मार्ग के जर्जर स्थिति को सांसद ने मुख्यमंत्री से बयां किया। उन्होंने कहा कि 15 किमी लम्बी इस मार्ग पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। उक्त मार्ग का एस्टीमेट लोग निर्माण विभाग के लखनऊ कार्यालय में आ चुका है। नेपाल बॉर्डर को जोड़ने वाले डुमरियागंज से देबरुआ मार्ग चौड़ीकरण की मांग सांसद ने मुख्यमंत्री के सम्मुख रखा। यह सड़क वर्तमान में 07 मीटर चौड़ी है, जो नवीनीकृत होकर 10 मीटर चौड़ी होने के बाद लोगों को जाम की समस्या के साथ-साथ आवागमन की सुविधा भी सामान्य होगी। डुमरियागंज सांसद के इस अथक और सराहनीय प्रयास की सराहना पूरे जिले में की जा रही है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *