IMG 20241213 WA0099

अस्सी लाख इक्यासी हजार रुपये की लागत से बनेगा सामुदायिक केंद्र

विश्व सेवा संघ संवाददाता
शरदेंदु त्रिपाठी

शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत महदेवा नानकार में अस्सी लाख इक्यासी हजार रुपये की लागत से सामुदायिक केंद्र बनाए जाने की स्वीकृति शासन द्वारा दी गई है। समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण ने विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा को पत्र के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र के महदेवा नानकार में सामुदायिक केंद्र के निर्माण से क्षेत्र के लोग उसका उपयोग कर सकेंगे। राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि सामुदायिक केंद्र के निर्माण के समय विधायक विनय वर्मा समय-समय पर निरीक्षण करते रहें ताकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनी रहे और राजकीय धन का अधिकतम सही उपयोग सुनिश्चित हो सके। निर्माण कार्य में अधोमानक सामग्री के उपयोग व कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *