IMG 20250503 WA0020 scaled

विश्व सेवा संघ, संवाददाता

लखीमपुर खीरी – आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में तहसील मोहम्मदी के सभागार में “संपूर्ण समाधान दिवस” आयोजित हुआ। इस अवसर पर डीएम ने एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार व अन्य अधिकारियों ने आये हुए फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।

डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासकीय योजनाओं से आच्छादित कर मा. मुख्यमंत्री के निर्देशों को अमलीजामा पहनाया जाय। डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि जनसुनवाई में आने वाले सभी गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की हर संभव मदद की जाय तथा उन्हें उनकी पात्रतानुसार लाभान्वित भी किया जाय। आम जनता की शिकायतों, आवेदनों के समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान के लिए शिकायतकर्ता से स्वयं बात करें। पीड़ित/परेशान व्यक्ति की मनोदशा को समझें, उसकी भावना का सम्मान करें और पूरी संवेदनशीलता के साथ उसकी समस्या का समाधान किया जाए।

डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करे। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। भूमि संबंधी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर गुणवत्तापरक निस्तारण करें। सुनवाई के दौरान डीएम ने न केवल शिकायत लेकर आए फरियादियों की समस्या सुनकर निदान कराया बल्कि योजनाओं को सोगाते भी दी।

IMG 20250503 WA0023

डीएम की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 83 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये, जिसमें 11 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 32, पुलिस 08, विकास 28 विद्युत 05 नगर पालिका के 10 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें पृष्ठाकिंत कर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु उपलब्ध करा दिया। इस दौरान सीएमओ डॉ संतोष गुप्ता, एसडीएम डॉ अवनीश कुमार, सीओ अरुण कुमार सिंह, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, तहसीलदार प्रीति तिवारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

संपूर्ण समाधान दिवस में योजनाओं के लाभार्थियों को मिला सम्मान

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी संकल्प शर्मा व सीडीओ अभिषेक कुमार ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व उपहार भेंट किए। पीएम मातृत्व वंदना योजना के तहत लाभार्थी उमा मिश्रा, सरिता मिश्रा, अनुपम पाल, राधा सिंह, आकांक्षा मिश्रा को धनराशि अंतरण प्रमाण पत्र, सीएम कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिका नैनिका शुक्ला, लक्ष्मी और स्पॉन्सरशिप योजना के लाभार्थी अंश प्रताप सिंह, समग्र पटेल को ज्योमेट्री बॉक्स और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। गीता देवी और सुहाना को निराश्रित महिला पेंशन का स्वीकृति पत्र प्रदान किया।

IMG 20250503 WA0021

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *