IMG 20250302 WA0116

सड़क दुघर्टना में भाग रहे गाड़ी चालक को लोगों ने पकड़कर किया गया पुलिस के हवाले

पीड़ित ने घेराव कर गाड़ी सहित चालक को दिया पुलिस के कब्जे में, कार्यवाही की मांग
विश्व सेवा संघ न्यूज टीम
शोहरत गढ़ -थाना अन्तर्गत शनिवार को जुगडिहवा मोड़ पर तेज गति से आ रही कार ने एक छात्रा को टक्कर मार दी, कार की टक्कर से छात्रा गम्भीर रूप से घायल हो गयीं।
मिली जानकारी अनुसार पीड़ित धर्मेन्द्र जायसवाल ने थाना प्रभारी शोहरतगढ़़ को लिखित सूचना देकर दुर्घटना चालक पर कानूनी कार्यवाही करने की मांग किया है। वहीं ग्राम पंचायत झरुआ पोस्ट धनौरा मुस्तकहम थाना शोहरतगढ़ पीड़ित धर्मेन्द्र जायसवाल पुत्र रामसरन जायसवाल ने बताया कि शनिवार दिनांक 01/05/25 को हमारी साली तानवी जायसवाल सुबह लगभग 08 बजे से 09 बजे को विद्यालय सीताराम खेतान इण्टर कालेज पढ़ने जा रही थी कि जुगडिहवा मोड़ पर तेज गति से आ रही कार जिसका गाडी नं0-TS 08 FG 8028 हमारी साली तानवी को टक्कर मार दिया। पीड़ित ने दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों के द्वारा गाड़ी का पीछा किया और गाड़ी का घेराव कर के स्थानीय थाना शोहरतगढ़ को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस बल ने चालक सहित गाड़ी को कब्जे में ले लिया है।
वहीं पीड़ित ने अपने साली को उपचार के लिए बीपीएल हास्पिटल जनपद सिद्धार्थनगर में आईसीयू में एड‌मिट कराया, जिसकी हालत काफी गम्भीर बताई जा रही है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *