IMG 20250319 WA0093

रोजगार सेवक सहित मनरेगा मजदूरों का समय से भुगतान नही होने पर लोगों में भारी आक्रोश

विश्व सेवा संघ संवाददाता

अर्जुन यादव

बढ़नी- बीते कई माह से मानदेय नहीं मिलने पर नाराज़ रोजगार सेवकों ने बुधवार को विकास खण्ड बढ़नी के बीडीओ कार्यालय पर ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष बढ़नी के नेतृत्व में रोजगार सेवकों का मानदेय भुगतान न होने से जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ब्लाक अध्यक्ष बढ़नी आनन्द त्रिपाठी ने कहा कि लगातार 06 माह से मानदेय भुगतान न होने से ग्राम रोजगार सेवकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। साथ ही साथ मनरेगा योजना अन्तर्गत श्रमिकों का मजदूरी पिछले 04 महीने से भुगतान नही हो रहा है। इससे गांवों में विकास कार्य के लिए श्रमिक नहीं मिल पा रहे है। ब्लाक के जिम्मेदारों की ओर से लगातार विकास कार्य कराने पर जोर दिया जा रहा है। मजदूरी न मिलने के कारण जॉब कार्ड धारक काम पर नहीं आ रहे है। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि यदि सरकार द्वारा जल्द मानदेय का भुगतान नही किया जायेगा तो आन्दोलन किया जायेगा। इस दौरान सोहनलाल, रामसूरत, रामनरेश, पंकज, संजय कुमार, अब्दुल , मनोज, बब्वन, हरिहर, हरेन्द्र, विजय, शिवशंकर, दिनेश चंद्र, जय प्रकाश, प्रहलाद, अम्बर, प्रतापबली, आदि मौजूद रहें।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *