IMG 20241117 WA0006


विश्व सेवा संघ संवाददाता
अर्जुन यादव
बढ़नी- राष्ट्रीय प्रेस दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को पत्रकार कार्यालय पर सरताज आलम की अध्यक्षता में युवा पत्रकार प्रेसक्लब शोहरतगढ़़ ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर पत्रकार साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। पत्रकार सरताज आलम ने कहा कि मीडिया साथियों ने अपनी लेखनी से समाज को जागरूक करती है। आपकी निष्पक्षता, निष्ठा और निर्भीकता लोकतन्त्र के आधार स्तम्भ को मजबूती प्रदान करती है। आप केवल समाचार नहीं लिखते, बल्कि राष्ट्र की चेतना को दिशा देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रिन्ट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल मीडिया के माध्यम से आप समाज का दर्पण बनते हैं। आपके शब्दों में शक्ति है, जो दिलों को छू जाती है और जनमानस को जागरूक करती है। आपका अथक परिश्रम और सच्चाई के प्रति समर्पण हर हृदय को प्रेरणा देता है। आपके प्रयासों से समाज सशक्त और समर्पित बनता है। आपके इस अनुपम योगदान को नमन। राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आपकी अडिग निष्ठा को शुभकामनाएं और वंदन। इस दौरान पत्रकार साथियों में कमलेश मिश्रा, अध्यक्ष श्रवण पटवा, महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र प्रताप सिंह श्रीनेत, उपाध्यक्ष पियूष सिंह, कमलेश मिश्रा, मुश्तन शेरुल्लाह, संजय मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, पंकज चौबे, शिवरतन कन्नौजिया, पवन पटेल, राकेश बाबा, पंकज पाण्डेय, अर्जुन यादव, जीत बहादुर श्रीवास्तव, इसरार हुसैन, समीर खान, निसार अहमद चौधरी, चन्दन वर्मा, अखिलेश सिंह, सुरेन्द्र पाल, राजेश चौधरी, नितेश गुप्ता, अमरेश कुमार मौजूद रहें।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *