IMG 20250223 WA0300

पब्लिक सिटी मान्टेश्वरी जूनियर हाईस्कूल दुधवनिया खुर्द में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिशु शिविर एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक एवं एकांकी कार्यक्रम
विश्व सेवा संघ संवाददाता
अर्जुन यादव
बढ़नी- विकास क्षेत्र बढ़नी के पब्लिक सिटी मान्टेश्वरी जूनियर हाईस्कूल दुधवनिया खुर्द में शनिवार को शिशु शिविर एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ अभिषेक पाल एवं श्याम कुमार जयसवाल व सुनील अग्रहरि नगर पंचायत अध्यक्ष बढ़नी द्वारा किया गया।

IMG 20250223 WA0274


जिसमें विद्यालय के छात्र – छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विविध गीत प्रस्तुत किया। वहीं विद्यालय के छात्र छात्राओं ने गोविंद बोलो हरे, गोपाल बोलो। चंदा चमके चम चम,चीखे जो चंदा चोर, जय हो, महिला सशक्तिकरण, गायत्री मंत्र आदि गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।
उक्त कार्यक्रम की सराहना उपस्थित बच्चों के अभिभावकों व अतिथियों ने करते हुए जोर दार तालियों से उत्साहवर्धन किया।

IMG 20250223 WA0292


विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित चैयरमेन सुनील अग्रहरि ने संबोधित करते हुए कह कि ऐसे कार्यक्रम आयोजन होने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है, और छात्र छात्राओं को अपने हुनर व कला का प्रदर्शन करने से निखार आता है। उन्होंने कहा कि अभिभावक, शिक्षक व बच्चे सभी लोग मिलकर विद्यालय को आगे बढ़ाने का अच्छा प्रदर्शन एवं प्रयास कर रहे हैं। इससे क्षेत्र का नाम हो रहा है।

IMG 20250223 WA0273


वहीं विद्यालय प्रबंधक रामसूरत यादव ने उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार नन्हे से बीज में विशाल वट वृक्ष समाहित होता है, ठीक उसी प्रकार नन्हे मुन्हे बच्चों में विराट व्यक्तित्व समाहित होता है। विद्यालय इन्हीं नौनिहालों को व्यवस्थित शैक्षिक वातावरण देकर राष्ट्र हेतु सुयोग्य नागरिक का निर्माण करने के लिए अहर्निश प्रयत्नशील है। शिशुओं के सर्वांगीण विकास हेतु समय-समय पर वाद-विवाद, खेलकूद, सामान्य ज्ञान, गायन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन होता रहता है।

IMG 20250223 WA0289


कार्यक्रम का संचालन शिक्षक एवं नेशनल एनाउंसर जुग्गीराम राही ने किया।

IMG 20250223 WA0272


इस दौरन विद्यालय संरक्षक अजय प्रताप प्रधानाचार्य ओमप्रकाश यादव, अध्यापक रविन्द्र चौधरी, रमई राम, राजू पांडेय, सनी देओल पासवान, हिमांशु मिश्रा, मुकलेश आर्य, रामशंकर यादव , सुनील कुमार चौधरी, शिवशंकर, नीरज कुमार, रायत कुमार, अध्यापिका श्रीमती कुसुम, सुषमा पांडेय, लक्ष्मी मिश्र, प्रियंका चौधरी, प्रियंका यादव, माया चौधरी, नेहा ,प्रीती जयसवाल, जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह ग्राम प्रधान अजय यादव, विजय प्रकाश साहू , वेदप्रकाश चौधरी, शिवशंकर गौतम, संजय यादव आदि लोग मौजूद रहे।

IMG 20250223 WA0287

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *