IMG 20241024 WA0078


शांति पूर्ण ढंग से मनायें त्योहार, शिकायत मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई – एसडीएम शोहरतगढ़
विश्व सेवा संघ संवाददाता

अर्जुन यादव
बढ़नी- दीपावली, धनतेरस, और छठ पूजा त्योहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु बढ़नी पुलिस चौकी परिसर मे शांति कमेटी की बैठक की गई है। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम शोहरतगढ़ चंद्रभानू सिंह ने कहा कि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं, किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। निर्धारित स्थल पर ही पटाखे की दुकान लगाएं। चट्टी बाजार भीड़ भाड़ वाला जगह है वहां में यदि पटाखा की दुकान लगी तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर सभी लोगों को इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। वहीं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुजीत राय ने कहा कि किसी प्रकार की उद्दंडता हम सभी को प्रभावित करती है इसमें सबसे अधिक व्यापारी वर्ग के लोग प्रभावित होते है। कोई भी खुराफात करने वाला व्यक्ति किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा चाहे कोई भी कितना रसूखदार क्यों न हो। अराजक तत्वों पर पुलिस द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सर्राफा एसोसिएशन के लोगों को फेरी या घूम घूम कर जेवर बिक्री न करने के लिए सख्त हिदायत दी है।
उक्त अवसर पर एसएसबी एसी प्रवीण कुमार, थानाध्यक्ष ढेबरुआ संतोष कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कठेला रोहित उपाध्याय, एसडीओ विद्युत राम शंकर, सभासद सतीश शर्मा, निजाम अहमद गणेश अग्रहरि, विमल कुमार सर्राफ, मो वसीम, विष्णु अग्रहरि, मो अख्तर रजीउद्दीन, सफीवुल्ला, निसार, राकेश उपाध्याय, प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम शर्मा घरुआर, अलीमुल्ला धनौरा बुजुर्ग, पाटेश्वरी अग्रहरि , सुजीत कुमार, उमेश कुमार , आदि मौजूद रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *