विश्व सेवा संघ दैनिक समाचार-पत्र

संवाददाता अभय पाण्डेय

लखीमपुर खीरी – जनपद लखीमपुर खीरी के तहसील निघासन क्षेत्र के कोतवाली निघासन में आज पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें उपजिलाधिकारी राजीव निगम व प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र ने पीस कमेटी बैठक में आगामी त्यौहारों को लेकर बैठक की अध्यक्षता

जिसमें दोनों समुदायों के धर्मगुरु और प्रमुख नागरिक मौजूद रहे।क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ने बताया कि आगामी त्यौहार आपसी भाई चारे व मेल मिलाप से त्यौहार मनाए। पीस कमेटी की बैठक में आए हुए क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से संवाद स्थापित करके आने वाले होली और ईद के त्यौहार और वर्तमान में चल रहे रमजान शरीफ के पाक महीने में आपसी भाई चारे के साथ मनाए त्यौहार। इस हिदायत के साथ चेतावनी भरे लहजे में होली दहेन एवं रमजान के मौके पर सख्त निर्देश दिए कि होली दहेन एवं रमजान तक शान्त पूर्ण माहौल में त्यौहार निपटाएं।

और अराजक तत्वों पर पुलिस पैनी नज़र रखेगी अगर किसी ने भी हुड़दंग करने कोशिश तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। और साथ में यह भी कहा गया कि सभी लोगों से कहना है कि होली त्योहार पहले होने के चलते सभी मुस्लिम भाइयों से निवेदन है कि यदि किसी हिन्दू भाई से धोखे ऊपर कोई रंग यदि डाल दे तो उसका बुरा न माने हो सके तो होलिका दहन वाले दिन न निकलें।वहीं होली होली में किसी भी को आपसी सौहार्द बिगाड़ने की अनुमति नहीं है, वहीं सभी क्षेत्र के ग्राम प्रधानों को निघासन कोतवाली का सीयूजी नंबर दे दिया गया है। यदि कोई अप्रिय घटना की जानकारी की कोई जानकारी होती हैं फौरन हो पुलिस को सूचित करें।*संवाददाता अभय पाण्डेय*

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *