विश्व सेवा संघ,संवादाता अजय मौर्या

लखीमपुर खीरी। भारत-नेपाल सीमा से जुड़े खीरी जिले में ट्रैफिक नियम लागू कराने में एक बड़ी तकनीकी बाधा सामने आ रही है। नेपाल से आने वाले वाहनों पर यातायात नियमों का उल्लंघन होने पर भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है, क्योंकि भारत में इस्तेमाल हो रही ई-चालान मशीनों में विदेशी नंबर प्लेट दर्ज करने की सुविधा ही नहीं है।

यातायात और परिवहन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, जब नेपाली वाहन नियम तोड़ते हैं तो मशीन में उनका नंबर दर्ज नहीं हो पाता। पहले मैनुअल चालान की व्यवस्था थी, लेकिन अब वह भी बंद है। ऐसे में अधिकतर मामलों में वाहन चालकों को केवल चेतावनी देकर छोड़ना पड़ता है।

सीमा क्षेत्र के पलिया, संपूर्णानगर और तिकुनिया इलाके में रोज बड़ी संख्या में नेपाली वाहन आते-जाते हैं। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि यदि ई-चालान प्रणाली में विदेशी नंबर प्लेट दर्ज करने का विकल्प जोड़ दिया जाए तो इस समस्या का समाधान संभव है। फिलहाल, इस संबंध में उच्च स्तर से दिशा-निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।


भारतीयों पर शुल्क, नेपालियों को मुफ्त प्रवेश भारत-नेपाल के बीच मैत्री संबंध बनाए रखने के लिए समय-समय पर दोनों देशों के अधिकारियों की बैठकें होती हैं, लेकिन सीमा पार वाहन नियमों में अब भी असमानता बनी हुई है। भारत से नेपाल जाने वाले वाहनों को सीमा पर भंसार शुल्क देना पड़ता है, जबकि नेपाल से भारत आने वाले वाहनों को बिना शुल्क प्रवेश मिल जाता है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *