5e518c7d 05b1 4ed3 8298 e468e27b2db6 1748830649552दुधवा टाइगर रिजर्व में साप्ताहिक बंदी का नया कैलेंडर जारी।

विश्व सेवा संघ, न्यूज टीम

लखीमपुर में दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने पर्यटकों के लिए नया साप्ताहिक अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक अनुराधा वेमुरी के निर्देश अनुसार दुधवा नेशनल पार्क में मंगलवार को जंगल सफारी नहीं होगी।

किशनपुर सेंचुरी में बुधवार और कतर्नियाघाट में गुरुवार को अवकाश रहेगा। पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सप्ताहांत में पूरा दुधवा टाइगर रिजर्व खुला रहेगा। इससे छुट्टियों में आने वाले सैलानी आसानी से भ्रमण कर सकेंगे।

2cf82b95 a422 4cf4 85ee 67a292d944c4 1748830672497

उपनिदेशक रंगाराजू टी के अनुसार, दुधवा में पहले से ही मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश था। अब यह व्यवस्था किशनपुर सेंचुरी और कतर्नियाघाट में भी शुरू की गई है। अवकाश के दिनों में पर्यटकों को केवल आवास की सुविधा मिलेगी।

a9baece4 89af 41f1 b175 4e57ac04fd36 1748830472906

साप्ताहिक बंदी से वाहन चालकों, गाइडों और वन कर्मियों को विश्राम मिलेगा। इससे हाथियों और अन्य वन्यजीवों को भी एक दिन का सुकून मिलेगा। दुधवा के दुर्लभ वन्यजीवों को देखने के लिए प्रतिवर्ष देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। नए कैलेंडर से पर्यटन गतिविधियों का बेहतर प्रबंधन होगा और वन्यजीवों के संरक्षण में सहायता मिलेगी।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *