लखीमपुर में खंभे की बीच बना दी सड़क।

लखीमपुर में सड़क चौड़ीकरण में विभागों की लापरवाही:बिजली के खंभे नहीं हटे, PWD ने फिर भी बना दी सड़क; हादसों का खतरा

विश्व सेवा संघ, न्यूज टीम

लखीमपुर खीरी में राजापुर से डॉन बॉस्को स्कूल तक सड़क चौड़ीकरण का मामला सामने आया है। इस सड़क के निर्माण के लिए 6 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया था।

लोक निर्माण विभाग (PWD) ने विद्युत विभाग को बिजली के खंभे हटाने के लिए कई बार पत्र लिखा। विद्युत विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर मामला जिलाधिकारी तक पहुंचा। जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग को 28 मई तक का समय दिया।

समय सीमा बीतने के बाद भी जब खंभे नहीं हटाए गए, तो PWD ने बिना खंभे हटवाए ही सड़क का निर्माण कर दिया। अब ये खंभे सड़क के बीचोंबीच खड़े हैं। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है और दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है।

PWD के कार्यकारी अभियंता के.के. ओझा ने बताया कि विद्युत विभाग को कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। काम में देरी से बचने के लिए सड़क का निर्माण शुरू करना पड़ा। विद्युत विभाग का कहना है कि उन्हें 500 नए खंभों की जरूरत है। अभी तक केवल 200 खंभों की आपूर्ति हुई है। इसी कारण पुराने खंभों को हटाने में देरी हो रही है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *