IMG 20250520 WA0031

नगर पंचायत बढ़नी में ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार को किया गया भंडारे का आयोजन

हिन्दू सनातनी के बैनर तले सैकड़ों लोगों में बांटा गया प्रसाद
विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

बढ़नी- नगर पंचायत बढ़नी के गोला बाजार में हिंदू सनातनी बैनर तले मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार को महिलाओं बच्चों बड़े बुजुर्गो सहित सैकड़ों लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। द्वितीय मंगलवार को गोला बाजार में वार्ड नंबर 10 एवं 11 स्थित हिन्दू सनातनी विशाल भंडारा के सामने से सभी श्रद्धांलुओं को प्रसाद दिया गया। इस दौरान कार्यक्रम आयोजक विमल अग्रहरि, मनोज जयसवाल, बलराम अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *