विश्व सेवा संघ दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र

जिला संवाददाता राहुल राज

जनपद लखीमपुर खीरी में एंटी करप्शन टीम ने शनिवार को गोला के एपीओ अधिकारी मधुर गुप्ता को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया और इस कार्यवाही से नाराज होकर मनरेगा योजना के तहत कार्यरत समस्त कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

लखीमपुर शहर के विलोबी हॉल में एपीओ, रोजगार सेवक और कंप्यूटर ऑपरेटर एकत्र हुए। एपीओ संघ के अध्यक्ष सुमित कुमार पाल का आरोप है कि एंटी करप्शन टीम ने मधुर गुप्ता को फर्जी तरीके से फंसाया है। उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विशेष जांच में यह भी पता चला है कि गिरफ्तार एपीओ की संपत्ति की जांच भी आवश्यक है। आशंका जताई जा रही है कि उनके पास आय से अधिक संपत्ति भी मिल सकती है। एंटी करप्शन विभाग इस दिशा में भी जांच कर रहा है।

By Abhay Pandey

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *