police 5764d947c5ca0477a8a846c12d886978

विश्व सेवा संघ, संवाददाता आदिल अली

लखीमपुर खीरी – जिले में मादक पदार्थों के काले कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के आदेश पर पलिया में पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्कर विक्की नेपाली के करीब 40.30 लाख रुपये कीमत के मकान को कुर्क कर सील कर दिया है। रविवार को पुलिस और राजस्व टीम की मौजूदगी में थारूपुरवा स्थित आरोपी के घर पर बड़ी कार्रवाई की गई।

कुछ समय पूर्व कोतवाली पुलिस ने पटिहन मार्ग, थारूपुरवा निवासी विक्की नेपाली को भारी मात्रा में ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया था। आरोपी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। पुलिस के मुताबिक विवेचना के दौरान यह पाया गया कि विक्की नेपाली ने तस्करी के जरिए करोड़ों की काली कमाई की और अवैध तरीके से संपत्ति बना ली। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को तहसीलदार ज्योति वर्मा और कोतवाल पंकज त्रिपाठी की अगुवाई में पुलिस और राजस्व कर्मियों की टीम थारूपुरवा पहुंची। टीम ने मुनादी कराकर आरोपी के मकान को कुर्क कर उसे सरकारी कब्जे में ले लिया।

1000061530

अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़ा है आरोपी

कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बताया कि विक्की नेपाली कोई साधारण तस्कर नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का अहम हिस्सा है। वह बाहर से मादक पदार्थ लाकर जिले के साथ-साथ नेपाल में भी तस्करी करता था। पुलिस के अनुसार वह कुख्यात महिला तस्कर व गैंग लीडर कैलाश कौर का दाहिना हाथ है। लंबे समय से उसके साथ मिलकर इस गिरोह को चला रहा था। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के नशा तस्करों में खलबली मची हुई है। प्रशासन का कहना है कि अपराधियों द्वारा अवैध रूप से अर्जित की गई अन्य संपत्तियों को भी जल्द ही चिन्हित कर इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *