IMG 20241003 WA0034

विश्व सेवा संघ, संवाददाता
बहराइच। 2 अक्टूबर 2024 को भारतीय जनता पार्टी संगठन के द्वारा महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर स्वच्छता अभियान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश पांडे के नेतृत्व में पुलिस लाइन स्थित छोटी बेरिया माता मंदिर परिसर में प्रातः काल 8:00 बजे किया गया। तत्पश्चात 9:00 बजे स्वतंत्रता सेनानी भवन स्थित महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम सभी भाजपा पदाधिकारी के द्वारा किया गया । खादी आश्रम पर सभी पदाधिकारी ने जाकर खादी के उत्पाद को बढ़ावा मिल सके इसके निमित्त सभी लोगों ने खादी आश्रम द्वारा निर्मित वस्तुओं व वस्त्रो की खरीदारी की तथा चरखा चलाकर सूत भी काता। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी के चित्र पर जिला अध्यक्ष भाजपा व सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित किया इन कार्यक्रमों के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह पुष्पा चौधरी महामंत्री भाजपा नन्हेंलाल लोधी राघवेंद्र प्रताप सिंह जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव डॉक्टर डिंपल जैन जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा नगर प्रथम मंडल अध्यक्ष अमित शर्मा मनदीप वालिया युवा मोर्चा महामंत्री अखिलेश यादव गोले सतीश सिंह सभासद प्रतिनिधि मानवेन्द्र प्रताप सिंह रजनी सक्सेना नंदिनी मिश्रा महिला मोर्चा संयोजिका रंजीता श्रीवास्तव नितिन रुपानी राजू निगम सुभाष शुक्ला पंकज केवट आलोक सिंह आशीष त्रिवेदी डॉक्टर कृष्ण कुमार अमित वर्मा अलक्षेन्द्र सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रमों में सहभागिता किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *