IMG 20250310 WA0320 scaled

ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के सदस्यों ने बीडीओ बढ़नी के नाम सौंपा ज्ञापन

समस्याओं का समाधान नहीं होने पर ब्लाक मुख्यालय से लेकर जिले तक होगा धरना प्रदर्शन – मो० हदीश ब्लाक अध्यक्ष बढ़नी
विश्व सेवा संघ संवाददाता
अर्जुन यादव
बढ़नी- विकास खण्ड बढ़‌नी क्षेत्र के कुछ ग्राम पंचायतों में सड़क , नाली, पानी, साफ सफाई सहित कोटेदारों के द्वारा राशन कार्ड धारकों को पूरा राशन नही दिये जाने को लेकर दो बिंदुओं पर खंड विकास अधिकारी बढ़नी यशोवर्धन सिंह को भारतीय किसान युनियन टिकैत ग्रुप के कार्यकर्ताओं ने बीते फरवरी माह को खंड विकास कार्यालय के सामने परिसर में बैठक कर उपस्थित हुए किसानों के निम्न समस्याओं पर विचार विमर्श करते हुए एक ज्ञापन दिया था।

IMG 20250210 WA0056


1- जिसमें वर्ष 2023 मार्च माह में ग्राम पंचायत घरुआर पी. डब्लू डी रोड के दक्षिण डीह,व ग्राम सभा धन्धरा टोला धन्घरी कलाँ, ग्रामसभा कोटिया बाजार में किताबुल डाक्टर के घर से दक्षिण तरफ मन्दिर के तरफ जाने के लिए रास्ता जाम है। आज तक न तो पानी निकलने का नाली बना और न ही कोटिया का गन्दा मलवा साफ कराया गया है। जिसकी अति शीघ्र जांच करके जल्द समस्या का समाधान करवाया जाने व 2- पूरे ब्लाक के कोटेदारों को राशन कार्ड धारको को नियामानुसार राशन वितरण करने के संबंध में ज्ञापन दिया था।
वहीं किसान यूनियन कार्यकताओं से मिली जानकारी अनुसार मार्च माह की मासिक बैठक में सोमवार को फिर तीन विंदुओं पर एक ज्ञापन खंड विकास अधिकारी बढ़नी के नाम दिया गया है। जिसमें पहली बिंदु पूर्व में दिये गये शिकायती पत्रों पर की गई कार्रवाई की नकल व दूसरी बिंदु ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में बिजली विभाग द्वारा गलत भारी भरकम बिजली बिल जारी करना और कनेक्शन काटे जाने की है। तीसरी बिंदु में किसानों को परिवार रजिस्टर नकल, मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र समय से जारी करना है। जिसमें लोगों का समय से काम नहीं होता है। और लोगों को बार बार दौड़ाया जाता है। वहीं किसानों का कहना है कि माग पत्र पर ध्यान नही देने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ किसान यूनियन अपने हिसाब कार्यवाही करेगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।


उक्त संबंध में खंड विकास अधिकारी यशोवर्धन सिंह का कहना है कि किसान यूनियन कार्यकताओं की हर माह बैठक होती है। जिसमें ज्ञापन के माध्यम से जो भी जानकारी दी जाती है। उन समस्याओं का समाधान कराने का पूरा प्रयास किया जाता है।
उक्त अवसर पर किसान यूनियन कार्यकर्ता भगवान दास घरुआर, फारूक अहमद रेकहट , गरीब यादव मिठवनिया , मो० अली,नीमामती धनौरा बुजुर्ग, कमला देवी ,सुर्यमती ,मनुतरा, फरीश ,इसरावती, विमला राधिका ,अन्नी देवी, शालीका खातून ,शान्ती, अनीता ,कमलेश कुमारी, गुजराती, तैय्यब अली , आदि लोग उपस्थित रहे।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *