IMG 20250925 WA0050

विश्व सेवा संघ संवाद सूत्र

बढ़नी – जनता पार्टी बढ़नी मण्डल के तत्वावधान में बूथ अध्यक्ष बृजेश सिंह की अध्यक्षता में ‘अन्त्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता, भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयन्ती के अवसर पर नगर पंचायत बढ़नी बाजार के वार्ड नम्बर-10, आर्य नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र के चित्र पर तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित कर मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चेयरमैन बढ़नी सुनील अग्रहरि ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय’ और ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता रहें। जिनका ‘अन्त्योदय दर्शन’ आज भी वंचितों के उत्थान के लिए पथ-प्रदर्शक है। विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में अमूल्य भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने कहा कि महान राष्ट्रवादी विचारक, भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन हमेशा नर सेवा नारायण नारायण सेवा के उत्थान के लिए ही रहा। इस अवसर मण्डल सेवा पखवाड़ा अभियान संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा राजकुमार सिंह, पूर्व सभासद राजकुमार अग्रहरि, बृजेश सिंह, रामराज कन्नौजिया, अंचल गुप्ता, संजय वर्मा, अखिलेश गुप्ता, शिवम गुप्ता, विजय सहित दर्जनों भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *