विश्व सेवा संघ दैनिक समाचार पत्र
संवाददाता अभय पांडेय

WhatsApp Image 2025 03 08 at 10.09.46 PM

सीतापुर _ जनपद सीतापुर में शनिवार को लखनऊ- दिल्ली हाईवे पर इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई (36) की दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार हमलावरों ने ओवरब्रिज के पास उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिराया और फिर ताबड़ तोड़ फायरिंग की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
जिसके बाद स्थानीय लोगों ने गोलीबारी की आवाज सुनकर वहां पर पहुचें तो देखा की किसी को गोली लगी ये देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पहुंच कर पत्रकार राघवेंद्र को गंभीर रूप से घायल देखा तो उसको तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Image 2025 03 08 at 10.09.47 PM

जिसके बाद पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बताया गया की हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। और हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया
है।
राघवेंद्र बाजपेई महोली कस्बे के निवासी थे और लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े वे लखनऊ से प्रकाशित एक प्रमुख राष्ट्रीय हिंदी दैनिक के महोली संवाददाता थे। उनके परिवार में पत्नी, 8 साल की बेटी और 10 साल का बेटा है। परिजनों के अनुसार हत्या से कुछ देर पहले किसी व्यक्ति का फोन आया था, जिसके बाद वे बाइक से घर से निकले थे। घटना के बाद महोली के भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी समेत कई नेता जिला अस्पताल पहुंचे। भाजपा विधायक ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने और सरकार से हर संभव मदद का भरोसा दिया। अस्पताल में पुलिस ने राघवेंद्र शव का एक्सरे कराया, जिसके दौरान उनके कपड़ों में फंसी एक बुलेट मिली। पुलिस इस बुलेट की जांच कर रही है, जिससे हत्यारों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *