विश्व सेवा संघ दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र

संवाददाता अभय पाण्डेय

निघासन खीरी– जनपद लखीमपुर खीरी के तहसील निघासन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, विधानसभा 138 निघासन प्रभारी , पूर्व विधायक आर ० एस० कुशवाहा के द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महात्मा बुद्ध लोक कल्याण एवं ग्राम्य विकास संस्थान निघासन में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का संचालन भण्डारी यादव के द्वारा किया गया और होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद उत्कर्ष वर्मा उपस्थित हुए और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को होली की बधाई दी। जिसमे एक दूसरे को रंग लगा कर होली मिलन समरोह मनाया गया। समारोह में उपस्थित रहे –डॉ० अर्पित कुशवाहा, हिमांशु पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराग पटेल, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष ओंमकार सिंह, ज्वाला गुप्ता, रामासरे यादव, व अन्य सपा कार्यकर्ता ।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *