विश्व सेवा संघ दैनिक हिन्दी समाचार-पत्र

संवाददाता अभय पाण्डेय

उत्तर प्रदेश – जनपद लखीमपुर खीरी तहसील पलिया के थारू क्षेत्र ग्राम पंचायत सौनहा में होली उत्सव के अवसर पर थारू जनकल्याण संस्था के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि उत्तराखंड नानक मता से विधायक गोपाल सिंह राणा उपस्थित हुए और इनके द्वारा इस होली मिलन समारोह एवं होली प्रतियोगिता के आयोजन का शुभारंभ किया गया।

थारू जन कल्याण संस्था लखीमपुर खीरी ने दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमे संस्था के अध्यक्ष एवं ग्राम पिपरौला के प्रधान छैलबिहारी राणा ने जानकारी दी की कार्यक्रम का विशेष उद्देश्य रणथरू हरत जेरहो की भाषा, संस्कृति और रीति-रिवाजों की रक्षा और सुधार करना है। दुधवा नेशनल पार्क में देशी-विदेशी पर्यटकों के सहयोग से रणथरू होमस्टे के संचालन एवं रणथरू संग्रहालय की स्थापना की जानकारी दी।

अन्य जाति समुदायों के अस्तित्व को सहन करने के लिए हमारी एक विदेशी भाषा पहचान होगी। प्रधान संघ के अध्यक्ष रामनरेश राणा ने कहा कि रणथरू हरत जेरहो की भाषा, संस्कृति और रीति-रिवाजों की पहचान बताने के लिए समारोह का आयोजन किया गया है। थारू जनकल्याण संस्था के द्वारा होली मिलन समारोह कार्यक्रम एवं होली प्रतियोगिता कार्यक्रम में थारु जन कल्याण संस्था के अध्यक्ष छैल बिहारी राना महिला विंग की अध्यक्ष पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण शिखा राना उपाध्याक्ष अन्नू चौधरी एवं वरिष्ठ उपाध्याक्ष मुरादा देवी राना जी समस्त थारु जन कल्याण संस्था के पदाधिकारी गण व समस्त प्रधान महामंत्री संगठन मंत्री प्रचार मंत्री समस्त सभी उपस्थित रहे

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *