IMG 20241221 WA0091

द हंस फाउण्डेशन द्वारा हंस प्रीमियर लीग के तहत क्रिकेट टूर्नामेंट, बैडमिंटन, चेस एवं रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विश्व सेवा संघ न्यूज टीम

शोहरत गढ़ द-हंस फाउण्डेशन ने अपनी 15वीं वर्षगांठ एवं हंस प्रीमियर लीग के अवसर पर एक शानदार क्रिकेट टूर्नामेंट, बैडमिटन, रेस एवं चेस प्रतियोगिता का रेलवे स्टेशन के सामने वीरेन्द्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में शनिवार को आयोजन किया। यह आयोजन संस्था के सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण और टीम स्पिरिट को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। क्रिकेट टूर्नामेंट में सभी मोबाइल मेडिकल यूनिट टीमों ने भाग लिया, जिसमें सिद्धार्थनगर के सभी हंस फाउण्डेशन कर्मचारियों की भागीदारी रही।इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य खेलों के माध्यम से आपसी सहयोग, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना था।हंस फाउण्डेशन के अवध एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर विनय के द्वारा फीता काटकर मैच का शुभारम्भ किया गया और इस कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा “हमारे संगठन का विश्वास है कि खेल ना केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि यह मानसिक मजबूती, टीमवर्क और नेतृत्व कौशल को भी विकसित करता है।” टूर्नामेंट के समापन समारोह में विजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किये गये। इसके साथ ही इस आयोजन के दौरान हंस फाउण्डेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किये गये योगदान पर भी प्रकाश डाला गया।हंस फाउण्डेशन की 15वीं वर्षगांठ के इस कार्यक्रम ने सभी एमएमयू टीम के बीच उत्साह और जोश का संचार किया और इस तरह के आयोजन भविष्य में होते रहेंगे। इस तरह टीम का उत्साहवर्धन किया गया। सिद्धार्थनगर में सभी कार्यरत मोबाइल मेडिकल यूनिट द हंस फाउण्डेशन की सभी टीमों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। तीन मैचों की क्रिकेट सीरीज हुई। सिद्धार्थ 11 और बुद्ध 11 के बीच कांटे का टक्कर हुई, जिसमें दो एक से सिद्धार्थ 11 टीम जीतकर विजयी घोषित की गई। सिद्धार्थ 11 को विनर ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया वही उपविजेता बुद्ध 11 को भी पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में क्रिकेट, बैडमिंटन रेस और चेस जैसे खेल हुए, जिसमें सभी विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

By District Reporter Lakhimpur Kheri

"चाटुकारिता नहीं पत्रकारिता ✍️✍️"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *